Muzaffarnagar News: विराट कवि सम्मेलन हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा होली के पावन अवसर पर होली के रंग कवियों के संग कार्यक्रम दिनांक ५.३.२०२३ दिन रविवार को मधुर मिलन बैंकट हाल कूकडा रोड़ पर आयोजित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महासचिव अनुराग दुबलिशी, एवं ई० एस.एन. बंसल, मेजर एस.पी.गौड़, ( प्रा० मार्गदर्शक) श्री नवीन सिंघल (प्रा० उपाध्यक्ष), आर. के. सिंह, (प्रा० महासचिव), आनन्द गौतम, राम कुमार तायल, शशिकांत मित्तल, के अतिरिक्त सभी शाखाओं के प्रान्तीय दायित्वधारियों के अलावा सभी शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वन्दे मातरम् से हुआ सभी अतिथियों का स्वागत शाखा की और से पटका व माला पहनाकर किया गया शाखा अध्यक्ष रोहिताश कर्णवाल द्वारा सभी को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवयित्री श्रीमती तुषा शर्मा द्वारा बहुत ही शानदार सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। इसके बाद शुरू हुए कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि श्री वागिश दिनकर जी, श्री अर्जुन सिसोदिया जी ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया व रात्रि १.३० बजे तक उठने नहीं दिया। कवयित्री तुषा शर्मा द्वारा प्रस्तुत कविता –
मैं तबाह हूँ तेरे वास्ते, तेरे दिल में कोई असर नहीं,
अगर तू दे हौसला मुझे इस जहाँ का डर नहीं ने सभी की वाहवाही लूटी।
कवि अर्जुन सिसोदिया द्वारा प्रस्तुत कविता –
आजमाती है जिन्दगी उसी को जो मुश्किल रास्तों पर चलना जानता हो
जिंदगी में जीत उसी की होती है जो हारकर भी मुस्कराना जानता हो
तथा बागिश दिनकर जी द्वारा प्रस्तुत कविता –
पिचकारी छूटे तन मन भीगे गुरुद्वारे का
मस्जिद चमके गिरिजा चमके ऐसा रंग हो गुब्बारे का एक से एक सुंदर कविताओं ने श्रोताओं का मन मोह लिया अपनी प्रतिक्रिया में सभी कह उठे ऐसा सुंदर आयोजन मुजफ्फरनगर में बहुत वर्षों बाद देखने व सुनने को मिला सभी ने सम्राट द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की
कार्यक्रम का सफल संचालन- परमकीर्तिशरण अग्रवाल व कुलदीप भारद्वाज ने किया
कार्यक्रम के संयोजक – सुनील गर्ग, डॉ नितिन जैन, संजीव अग्रवाल, ई० पी. के. गुप्ता, श्रीमती मोनिका शर्मा रहे
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि श्री संजय मित्तल, श्रीमोहन तायल, सुरेन्द्र अग्रवाल, अचिन कंसल, लक्ष्मी कांत मित्तल, कमल गोयल, डॉ एम. एल. गर्ग, डॉ पी. के. काम्बोज, डॉ प्रवेश जी, शाखा सचिव कीमती लाल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंघल व महिला संयोजिका श्रीमती सुमन अग्रवाल के अलावा अन्य अनेक भारत विकास परिषद के दायित्वधारियों के साथ साथ शाखा के अडतालीस सदस्य सपरिवार उपस्थित रहें। कार्यक्रम के अन्त में शाखा सदस्यों ने फूलों की होली खेली व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

