वैश्विक

Nepal: 26 वर्षीय शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल,आरोपी दोस्तों की तलाश

Nepal:   चिकित्सकों ने 26 वर्षीय व्यक्ति की सर्जरी कर उसके पेट से वोदका की बोतल निकाली. यह बोलत उसके दोस्तों ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके के प्राइवेट पार्ट के रास्ते पेट में पहुंचा दी थी. इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई थी. इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी दोस्तों की तलाश कर रही है.

‘द हिमालयन टाइम्स’ समाचार पत्र की शुक्रवार की एक खबर के अनुसार रौतहट जिले की गुजारा नगरपालिका में रहने वाले नूरसाद मंसूरी ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच के दौरान वोदका की बोतल उसके पेट में पाई गई. खबर में कहा गया है कि पांच दिन पहले उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और ढाई घंटे की सर्जरी के बाद उसके पेट से सफलतापूर्वक बोतल निकाल ली गई.

एक चिकित्सक ने बताया, “बोतल से उसकी आंत फट गई थी, जिसके कारण मल का रिसाव और आंतों में सूजन हो रही थी, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है.” पुलिस ने कहा कि हो सकता है कि नूरसाद के दोस्तों ने उसे शराब पिलाई हो और मलाशय के रास्ते उसके पेट में जबरदस्ती बोतल घुसा दी हो. रिपोर्ट में कहा गया है कि संदेह है कि बोतल मलाशय के रास्ते नूरसाद के पेट में डाली गई.

रौतहट पुलिस ने घटना के सिलसिले में शेख समीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और नूरसाद के कुछ दोस्तों से भी पूछताछ की है. खबर में चंद्रपुर पुलिस कार्यालय के हवाले से कहा गया है, “हमें समीम पर शक है, इसलिए हमने उसे हिरासत में ले रखा है और जांच कर रहे हैं.” रौतहट के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर बुढा मागर ने कहा, ‘नूरसाद के कुछ अन्य दोस्त फरार हैं और हम उनकी तलाश कर रहे हैं.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =