Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने की जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित

मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में आज मुजफ्फरनगर।के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे द्वारा जिला पंचायत में प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की गई।

वही कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, एडीएम प्रसासन अमित कुमार, एडीएम फाइनेंस आलोक कुमार सहित कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सभी ने प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे व एडीएम प्रशासन ने कहा की प्रभारी मंत्री चेतन चौहान के निधन से राज्य सरकार को व मुजफ्फरनगर जनपद वासियों को बहुत भारी क्षति हुई है

जब भी प्रभारी मंत्री मुजफ्फरनगर दौरे पर आते थे तो अधिकारियों को कुछ न कुछ नया सीखने का मौका उनसे मिलता था

प्रभारी मंत्री चेतन चौहान बहुत ही मृदुभाषी, लगन शील, कर्मठ और अच्छी छवि के व्यक्ति थे, प्रभारी मंत्री एक दिग्गज क्रिकेटर भी रहे हैं, जिनकी क्षति को देश भुला नहीं पाएगा

इसी कड़ी में आज हमने सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ मिलकर जिला पंचायत सभागार में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की है।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × one =