वैश्विक

बारामुला के क्रेरी क्षेत्र में सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर फायरिंग, एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

कश्मीर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की नापाक हरकत की है। बारामुला के क्रेरी क्षेत्र में सीआरपीएफ और पुलिस की नाका पार्टी पर आतंकियों ने फायरिंग की। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

आईजी कश्मीर जोन ने बताया कि आतंकियों ने क्रेरी क्षेत्र में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर फायरिंग की। इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक एसपीओ और सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए हैं। इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

इससे पहले रविवार देर रात दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के हमले की साजिश को नाकाम करते हुए आईईडी बरामद की थी। आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षाबलों के काफिले की गाड़ियों को उड़ाने की साजिश के तहत तूजान गांव के पास एक पुल के नीचे इसे प्लांट किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि सूचना पर पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की तो पुल के नीचे संदिग्ध वस्तु दिखी। बारीकी से छानबीन करने पर पता चला कि उक्त स्थान पर आईईडी प्लांट की गई है। तत्काल मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया, जिसने इसे अपने कब्जे में ले लिया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =