सोमालिया: मोगादिशु के एक होटल में आतंकी हमला
सोमालिया की राजधानी मोगादिशु स्थित होटल में आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिससे सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमला करने वालों को संदिग्ध अल शबाब ग्रुप से जुड़ा बताया जा रहा है।
बता दें कि अल शबाब ग्रुप, आतंकी संगठन अल कायदा का एक पार्ट है।
Militants storm a high-end hotel in Somalia's capital Mogadishu, killing at least seven people and wounding more than 20: Reuters
— ANI (@ANI) August 16, 2020
सुरक्षा अधिकारी अहमद उमर ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि हमले के शुरू होने के बाद से सुरक्षाबलों ने होटल पर कंट्रोल कर लिया है। लग रहा है कि हमलावरों को पुलिस अपने कब्जे में ले लिया है। अभी भी छिटपुट गोलीबारी जारी है।
