उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News: मासूम के अनाथ होने का उठाया फायदा, मुंह बोले पिता ने पहले मिटाई हवस फिर मासूम का गला दबाकर मार डाला

Ghaziabad News टीला मोड़ थाना क्षेत्र में बीती 12 तारीख को 4 साल की बच्ची का शव पंचशील के पास पड़े खाली जंगल में मिला था. बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गाजियाबाद ट्रांस हिंडन एरिया के डीसीपी विवेक कुमार ने बताया कि बच्ची के मुंह बोले पिता ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद बच्ची को मौत के घाट उतार दिया.

डीसीपी विवेक कुमार ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी अजय भाटी बच्ची के साथ दुष्कर्म करते आ रहा था, लेकिन इस बार बच्ची के चिल्लाने पर और उसका विरोध करने पर अजय भाटी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसे मौत की गहरी नींद में सुला दिया.

डीसीपी विवेक कुमार ने बताया कि आरोपी अजय भाटी ने शुरुआत में बच्ची के शव को घर में ही छिपा दिया और बाद में अपने दोस्त नीरज यादव के साथ मिलकर शव को पंचशील के पास जंगल में फेंक दिया. वहीं वारदात को लेकर किसी को शक ना हो इसके लिए आरोपी ने पहले ही पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बच्ची लापता है.

 पुलिस ने जब इस पूरे मामले की छानबीन की और दो फॉरेंसिक टीम क्राइम ब्रांच टीम ने घर के अंदर से साक्ष्य इकट्ठा किए और उन साक्ष्यों के आधार पर जब वो मुंह बोले आरोपी पिता अजय भाटी से पूछताछ की तो कई ऐसे सवाल थे जिनका जवाब नहीं दे पाया. जिसके बाद पुलिस का शक गहराता गया और बाद में आरोपी अजय भाटी ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =