उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: एसएसपी संजीव सुमन के निर्देश में ऑपरेशन क्लीन, बदमाश फुरकान और मोनीश गिरफ्तार

Muzaffarnagar News: पुलिस और आधा दर्जन बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जबकि उनके  अन्य साथी जंगल की ओर भाग निकले। फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग की जा रही है। उधर, गिरफ्तार बदमाशों के पास से भारी मात्रा में अवैध असलहा और लूट का माल बरामद हुआ है।

Muzaffarnagar  में लगातार एसएसपी संजीव सुमन के निर्देश में ऑपरेशन क्लीन चल रहा है, जिसमें थाना तितावी क्षेत्र के बघरा के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच उस समय मुठभेड़ हो गई जब पुलिस को मुखबिर खास की सूचना पर जानकारी मिली कि क्षेत्र में कुछ लुटेरे घूम रहे हैं।

तभी पुलिस ने जंगलों में घेराबंदी की तो पुलिस के द्वारा पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी सवार नहीं रुके। बल्कि, पुलिस पर फायर झोंक दिया, जिसपर पुलिस द्वारा भी गोली चलाई गई तो दो लोगों के पैर में गोली लगी। जिनकी पहचान आस मोहम्मद और इनाम के रूप में हुई है।  जानकारी के बाद पता चल पाया है कि दोनों शातिर किस्म के लुटेरे हैं। 

वहीं  पुलिस द्वारा जंगलों में जब कॉम्बिग की गई तो अन्य दो बदमाश फुरकान और मोनीश गिरफ्तार हुए। मुठभेड़ के दौरान जंगलों में तीन अन्य बदमाशों के फरार होने की जानकारी मिली है जिसमें क्षेत्र अधिकारी सहित भारी पुलिस फोर्स जंगलों में फरार बदमाशों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार चारों बदमाशों के पास से एक पिकअप गाड़ी जिसमें लूटी हुई लोहे की प्लेटें, दो तमंचे छह कारतूस और दो नाजायज चाकू भी बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा गहनता से बदमाशों की जांच पड़ताल की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 4 =