उत्तर प्रदेश

Kannauj News: पुलिस जीप पर अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड ट्रक, हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत

Kannauj News: एक अनियंत्रित ओवरलोड ट्रक पुलिस गश्ती दल की जीप पर पलट गया। जिस हादसे में दरोगा सहित दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि जीप चालक हेड कांस्टेबल की दर्दनाक तरह से मौत हो गई। इन सभी घायलों को तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारि यों ने पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र स्थित विशिष्ट आलू मंडी के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर पुलिस गश्तीदल जीप पर दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी बीच वहां से एक आलू लदा ट्रक गुजरा जो अनियंत्रित होकर पुलिस जीप पर पलट गया। जिसमें कानपुर के जवाहर नगर निवासी दरोगा अकील अहमद जिला पीलीभीत के चौसरा निवासी विकास और महोबा के पिपरामॉक निवासी गौतम चंद्र घायल हो गए।

तो वही इस हादसे में फतेहपुर जिले के कुंता गांव निवासी 58 वर्षीय हेड कांस्टेबल राज नारायण मिश्रा की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायल पुलिसकर्मियों को कन्नौज जिले के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

जहां उनका अभी इलाज चल रहा है। जानकारी होते ही एसपी और एएसपी ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर सभी घायलों का हालचाल लिया और घटना की विस्तृत जानकारी की रिपोर्ट मांगी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =