Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-पुरानी पेंशन बहाली की मांग, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य एवं केंद्रीय कर्मचारियों ने जिला कचहरी प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। इस दौरान धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष रविंद्र नागर ने कहा कि यह लड़ाई हम सभी कर्मचारियों को अपने स्तर से मजबूती के साथ लड़नी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार एकदम निरंकुश हो गई है, क्योंकि इन्हें किसी भी कर्मचारी की पीड़ा नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल अपना विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार कर्मचारियों को कीड़ा मकोड़ा समझ रही है, जिसके चलते अभी तक हमारी किसी भी मांग का समाधान नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की मांग पिछले १५ सालों से चली आ रही है जिसका शासनादेश अभी तक प्रदेश सरकार ने लागू नहीं किया है, जबकि राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश एवं पंजाब आदि प्रदेशों ने अपने यहां पुरानी पेंशन बहाल कर दी है। महामंत्री कुलदीप शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन हमारी मांग नहीं अधिकार है। उन्होंने कहा कि एक कर्मचारी ४० वर्षों तक प्रदेश व केंद्र सरकार की सेवा करता है, लेकिन उसके बाद खाली हाथ घर जाना पड़ता है यह उचित नहीं है।

बाबूलाल सिंचाई विभाग जिनकी नियुक्ति गत १० फरवरी २००८ में हुई थी और ३१ अक्टूबर २०१५ में सेवानिवृत्त हो गए थे न्यू पेंशन स्कीम में इनकी पेंशन ० बनी थी। उन्होंने कहा कि यह एक कर्मचारी के साथ अन्याय है। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक प्रदेश या केंद्र सरकार पुरानी पेंशन बहाली का शासनादेश लागू नहीं करती

तब तक हमारे तमाम कर्मचारी आंदोलनरत रहेंगे तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ आज पूर्णतया हड़ताल पर है। धरने में रेलवे मेंस यूनियन संघ, इनकम टैक्स उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, ग्राम विकास अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ, ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ, पशुधन अधिकारी कर्मचारी संघ, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार संघ, उत्तर प्रदेश आईटीआई कर्मचारी संघ, डीआरडीए कर्मचारी संघ, विकास भवन कर्मचारी संघ, श्रम विभाग कर्मचारी संघ

अधीनस्थ कृषि सेवा संघ, वाणिज्य कर कर्मचारी संघ, राजस्व संग्रह अमीन संघ, चकबंदी लेखपाल संघ के कर्मचारियों ने भागीदारी की। धरना प्रदर्शन के दौरान रजनीश कुमार, मेहर सिंह, विकास कुमार, राहुल चौधरी, राजीव शर्मा, उमा चौधरी, अनीता शर्मा, राजपाल शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, शैलेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार शर्मा, जितेंद्र सिंह, आदेश कुमार, सुनील शर्मा, राकेश कुमार, निसार अहमद एवं प्रदीप शर्मा आदि कर्मचारी नेता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 13 =