Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जल संरक्षण की शपथ दिलायी गई

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस डी सी ईको क्लब सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण तकनीक विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता ब्रजपाल राठी (पर्यावरण मित्र एवं राष्ट्पति पुरुस्कृत) पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजपुर छाजपुर मुजफ्फरनगर, महाविद्यालय के सचिव अखिलेश दत्त, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो सुधीर कुमार पुंडीर एवं अन्य शिक्षक साथियो द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

डॉ सरिता ढाका ने वक्ताओ के परिचय के साथ साथ कार्क्रम की थीम के बारे मे विस्तार से बताया. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रजपाल राठी ने अपने वक्तव्य में बताया कि जल ही जीवन है तथा जल संरक्षण के महत्व एवं जल संरक्षण विधियों पर विस्तार से व्याख्यान प्रस्तुत किया। हिस्ट्री विभाग के प्रोफेसर डॉ अशोक त्रिपाठी ने वेदो के श्लोको के माध्यम से जल की मेहत्ता पर प्रकाश डाला।

इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए डॉ. नवीन कुमार ने सभागार मे उपस्थित सभी छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को जल बचाने हेतु शपथ दिलाई. कार्यक्रम के अंत मे डॉ सविता ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम आयोजक डॉ नवीन कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रो अजय पाल, डॉ निशा, डॉ सविता, डॉ. खुशबू यादव, श्री पवन, शिवम आदि उपस्थित रहे।

 

एसडी डिग्री कालेज में विभागीय स्टॉल का किया अवलोकनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद के भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में लगे विभागीय स्टॉल एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों का अवलोकन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा किया गया।

एसडी डिग्री कॉलेज नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनपद के भोपा रोड स्थित एसडी डिग्री कॉलेज में लगे विभागीय स्टॉल का अवलोकन कर परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों का अवलोकन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला द्वारा किया गया।

विभागीय स्टाल के अवलोकन के साथ-साथ अन्य विभागों जैसे – कृषि विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन उत्तर प्रदेश, समाज कल्याण विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, चिकित्सा विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह ग्राम अलमासपुर विकासखंड सदर द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर शासन द्वारा संचालित विभागीय विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 9 =