Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-… अब इस आलू मंडी चौराहे के कट को हटाने की मांग

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए शहर के दो चौराहों के कट बंदकर रास्ता वनवे किया गया था। लेकिन व्यापारियों के विरोध के बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने हस्तक्षेप करते हुए बुधवार को नावेल्टी चौराहा का कट खुलवा दिया था। इसके बाद गुरुवार को व्यापारियों ने आलू मंडी का कट खुलवाने के लिए हंगामा किया।

मुजफ्फरनगर में हर दिन जगह-जगह जाम लगने के कारण यातायात बाधित रहता है। वाहनों का आवागमन रुक जाता है और लोगों को जाम में फंसकर घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर के दो प्रमुख चौराहों को वनवे करते हुए उनका कट बंद कर दिया था। इस मामले में सबसे पहले यातायात पुलिस ने नावेल्टी चौराहा का कट बंद किया था।

उसके कुछ दिनों के बाद आलू मंडी चौराहा का कट भी बंद कर दिया गया।दोनों चौराहों को बंद कर दिए जाने से व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि इससे उनके व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा है। ग्राहक उनकी दुकानों पर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को इस मामले में व्यापारियों ने एकत्र होकर राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का घेराव किया था।

जिसके बाद उन्होंने एसएसपी से वार्ता कर नॉवेल्टी चौराहा का कट ट्रायल बेस पर १ सप्ताह के लिए खुलवा दिया था। कहा था कि यदि जाम नहीं लगेगा तो कट को हमेशा के लिए खोल दिया जाएगा।

गुरुवार को व्यापारियों ने आलू मंडी चौराहा का कट खोलने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। व्यापारियों ने जबरन आलू मंडी चौराहा का कट खोलने का प्रयास किया। लेकिन यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। जिसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। आलू मंडी चौराहा कट पर व्यापारियों ने हंगामा करते हुए जाम भी लगा दिया। व्यापारियों ने कट खुलवाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21267 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + twelve =