ईट निर्माता कल्याण समिति ने केन्द्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा
मुजफ्फरनगर। ईट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार के नेतृत्व में भट्टा स्वामियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि हम समस्त एनसीआर के भट्टा स्वामी अपनी पीड़ा को आपके माध्यम से केंद्र सरकार के समक्ष रखने के लिए प्रस्तुत हुए हैं।
यह बहुत ही दुखद विषय है कि जब केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा भट्टों के संचालन हेतु स्पष्ट गाइडलाइन है तो हम लोगों को माननीय एनजीटी कोर्ट में क्यों घसीटा जा रहा है।
कोविड-१९ महामारी में लेबर पलायन रोकने और रोटी रोजी सुनिश्चित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी ने भट्टा संचालन की इजाजत देकर एक बहुत ही बड़ा और सराहनीय कदम उठाया था। चीनी और भट्टा उद्योग रोजगार परक और आर्थिक तौर पर प्रदेश की रीड हैं। इन उद्योगों के सफल संचालन का सारा श्रेय मुख्यमंत्री को जाता है।
उपरोक्त कार्य के लिए हम मुख्यमंत्री और आपका आभार व्यक्त करते हैं। एक बार पुनः हम समस्त भट्टा स्वामी आपके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी से अपील करते हैं कि मौजूदा संकट से उबारने में सरकार की और से एनजीटी कोर्ट में मजबूत पक्ष रखने और प्रदेश तथा केंद्र सरकार अपने स्तर से शासनादेश लाकर मदद करने का कष्ट करें।
इस मौके पर कल्याण समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कृष्णपाल, मोहन राठी, कंवरपाल सिंह, शादाब,लाला जय भगवान, शक्ति प्रधान,करणवीर प्रधान, डॉ विजेंद्र, शादाब ,सचिन, प्रशांत , प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
