Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया

चरथावल। थाना चरथावल पर उ0नि0 योगेन्द्र सिंह मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त जाहिद पुत्र यासीन नि0 आलमनगर कस्बा व थाना चरथावल मु0नगर को ग्राम लुहारी खुर्द मार्ग कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 36 पव्वे देशी शराब रसीला संतरा हरियाणा मार्का बरामद किया गया।

वहीं थाना चरथावल पर उ0नि0 राजकुमार सिंह द्वारा अभियुक्त दिनेश उर्फ जिनेश पुत्र बिरमा उर्फ ब्रहम सिंह नि0 रामडा थाना कैराना शामली को ग्राम हैबतपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 86 पव्वे देशी शराब रसीला संतरा हरियाणा मार्का बरामद किया गया।

इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर उ0नि0 गुरूवचन सिंह द्वारा अभियुक्त रामलखन पुत्र रामदयाल नि0 जैस थाना जैस रायबरेली हाल नि0 ग्राम सिंधावली थाना मन्सूरपुर मु0नगर को ग्राम सिंधावली से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 30 पव्वे देशी अवैध शराब तोहफा मार्का बरामद किया गया।

थाना मीरापुर पर उ0नि0 श्री अमरपाल शर्मा मय हमराहिगण द्वारा अभियुक्त अरूण पुत्र महेन्द्र नि0 नंगला खेपड थाना मीरापुर मु0नगर को ग्राम नंगला खेपड मोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 05 ली0 कच्ची शराब बरामद किया गया। वहीं थाना भोपा पर उ0नि0 अक्षय खारी द्वारा अभियुक्त प्रवीन पुत्र धर्म सिंह नि0 गंगाधार शुक्रताल थाना भोपा मु0नगर को एसडी इण्टर कालेज शुक्रताल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 10 ली0 कच्ची शराब बरामद किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21436 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eleven =