Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

टैक्स की फाइलों में गड़बड़ी करने पर लिपिक प्रवीण कुमार को हटाया

मुजफ्फरनगर। टैक्स की फाइलों में गडबडी करने पर पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से लिपिक को टैक्स विभाग से हटा दिया है। वहीं लिपिक के खिलाफ जांच करने के भी निर्देश दिए है।

लिपिक ने अपने निजी स्वार्थ के लिए टैक्स की कुछ फाइलों में फेर बदल किया है। पालिकाध्यक्ष ने लिपिक पर कार्रवाई करते हुए उसे पालिका के स्वास्थ्य विभाग में भेजा है।

पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका में जन्माष्टमी के त्योहार को लेकर अधिकारी और कर्मचारियों के साथ बैठक की थी। पालिकाध्यक्ष ने सिकमी दुकानदारों के प्रकरण में शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए थे।

वहीं राजस्व वसूली करने के लिए टैक्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे। इस बैठक में लिपिक प्रवीण कुमार ने पालिकाध्यक्ष से टैक्स विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की थी।

वहीं उन पर काम न करने का भी गंभीर आरोप पालिकाध्यक्ष के समक्ष लगाया था। टैक्स विभाग में हुआ खेल पालिकाध्यक्ष के संज्ञान में आया है। शिकायत करने वाले लिपिक ने टैक्स विभाग की फाइलों में गडबडी कर दी है।

आरोप है कि अपने निजी स्वार्थ के लिए लिपिक ने टैक्स विभाग की कुछ फाईलों में फेरबदल किया है। जिस कारण प्रवीण को टैक्स विभाग से हटाकर स्वास्थ्य विभाग में भेजा गया है।

“टैक्स विभाग में कार्यरत लिपिक प्रवीण कुमार ने टैक्स की कुछ फाइलों में गडबडी की है। टैक्स की फाइलों में स्वार्थ के लिए फेरबदल किया है। जिस कारण प्रवीण को टैक्स से हटाकर पालिका के स्वास्थ्य विभाग में भेजा गया है।” अंजू अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21824 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − fifteen =