Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राज्य सरकार का पुतला फूंकने में सपा कार्यकर्ताओं पर रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर। राज्य सरकार का पुतला फूंकने वाले सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा पारित कोविड-19 के नियमों का भी सपा कार्यकर्ताओं ने उल्लघंन किया है। एनईईटी- जीईई की परीक्षा कोरोना काल में रद्द कराने के लिए लखनऊ में प्रदर्शन करने वाले सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा नेताओं ने बालाजी चौक पर राज्य सरकार का पूतला फूंक दिए।

सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन के समय सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। जब तक पुलिस को जानकारी मिली तब तक सपा कार्यकर्ता पूतला फूंक चुके थे।

हालांकि उसके बाद पुलिस काफी अलर्ट दिखायी दी। राज्य सरकार का पुतला फूंकने के मामले में सपा नेता राशिद मलिक, युवजन सपा नेता शमेशर मलिक व 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ शहर कोतवाली एसआई सुखबीर सिंह की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

कोरोना कॉल में सरकार के नियमों को उल्लघ्ांन करते हुए पुतला दहन किया। पुलिस का कहना है कि सपा नेता एक दूसरे से सटकर खडे हुए थे।

जिले में फिलहाल आचार संहित भी लगी हुई है। सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 188/269/270, आपदा प्रबंधन व महामारी अधिनियम आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21427 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 11 =