वैश्विक

शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख रमेश साहू की इंदौर में गोली मारकर हत्या कर

शिवसेना की मध्यप्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख रमेश साहू की अज्ञात बदमाश ने मंगलवार देर रात इंदौर में गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं, रमेश साहू की पत्नी और बेटी को आरोपी ने चोट पहुंचाई है। 

तेजाजी नगर के थाना प्रभारी आरएनएस भदौरिया ने बुधवार को बताया कि शिवसेना की प्रदेश इकाई के पूर्व प्रमुख 70 वर्षीय रमेश साहू इंदौर-खंडवा रोड पर उमड़ीखेड़ा गांव में ढाबा चलाते थे। इसी ढाबे में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने उनके सीने पर गोली मारकर उनकी जान ले ली।

उन्होंने बताया, हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच चल रही है। भदौरिया ने बताया कि साहू इन दिनों शिवसेना में सक्रिय नहीं थे। हत्याकांड को लेकर उनके परिजन और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के संबंध में सुराग मिल सके।

सियासी जानकारों ने बताया कि साहू 1990 के दशक में शिवसेना के प्रदेश प्रमुख रहे थे और उस वक्त उन्होंने कई आंदोलनों की अगुवाई की थी। वहीं, परिजनों के मुताबिक लूट की नीयत से हत्या की गई है। 

मृतक रमेश का पहले तेजाजी नगर और सदर बाजार थाने में आपराधिक रिकॉर्ड भी है। इन बातों का ख्याल रखते हुए पुलिस पुरानी रंजिश के मामले को लेकर भी जांच कर रही है। वहीं, हत्या के बारे में पता चलते ही सीएसपी, एएसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + twelve =