वैश्विक

Taliban: हेरात प्रांत में रेस्तरां के ऐसे खुले स्थानों पर महिलाओं के जाने पर रोक

Taliban ने हेरात प्रांत में महिलाओं पर एक नए किस्म का प्रतिबंध लगाया है. तालिबान के नए फरमान के मुताबिक, महिला या उसके परिवार को ऐसे किसी भी रेस्तरां में जाने पर पाबंदी होगी, जहां पार्क या हरित क्षेत्र होगा.

फॉक्स न्यूज के मुताबिक, तालिबान शासन ने यह प्रतिबंध धार्मिक संस्थाओं की शिकायत पर लगाया है. शिकायत में कहा गया था कि रेस्तरां के ऐसे खुले स्थानों पर महिलाएं और पुरुष मिला करते हैं. अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं के कथित रूप से हिजाब न पहनने के कारण और रेस्तरां में पुरुषों से मिलने के कारण ये प्रतिबंध लगाए गए हैं. फिलहाल, यह प्रतिबंध केवल हेरात प्रांत मेंहरे-भरे स्थानों वाले रेस्तरां पर लागू है.

Taliban हेरात में सदाचार निदेशालय मंत्रालय के एक उपअधिकारी बाज मोहम्मद नजीर ने मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया कि सभी तरह के रेस्टोरेंट में महिलाओं और उसके परिवार पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध केवल हरे-भरे क्षेत्रों जैसे पार्क वाले रेस्तरां पर लागू होता है, जहां पुरुष और महिलाएं मिल सकते हैं.

Taliban  धार्मिक विद्वानों और आम लोगों की बार-बार आ रही शिकायतों के बाद हमने प्रतिबंध तय की और इन रेस्तरां को बंद कर दिया है. इससे पहले, तालिबान ने लड़कियों को छठी कक्षा से आगे की कक्षाओं और विश्वविद्यालयों में पढ़ाई पर रोक लगा रखी है. इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र में नौकरियों सहित अधिकांश तरह की नौकरियों से भी महिलाओं को बाहर कर दिया है. उन्हें पार्क एवं जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी जाने से प्रतिबंधित किया जा चुका है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 14 =