मुजफ्फरनगर में आज मिले कोरोना के 107 नए मरीज, 912 हुई एक्टिव केसों की संख्या
मुजफ्फरनगर। जनपद में एक बार फिर से आज कोरोना में बड़ा हमला बोला है। आज जिले में कोरोना के 107 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 94 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 912 हो गई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद के स्वास्थ्य विभाग को आज कोरोना टेस्ट के लिए भेजे गए 316 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 107 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।
#मुज़फ्फरनगर #COVID19
आज कुल सैंपल प्राप्त-316
(RtPcr)
आज पॉजिटिव– 107
01 Rtpcr
02 ट्रू नॉट
96 Rapid antigen test
08 Pvt Lab
= 107
आज ठीक/डिस्चार्ज -94
टोटल डिस्चार्ज- 1800
टोटल एक्टिव केस- 912@DmMuzaffarnagar @cmo_mzn @MoHFW_INDIA pic.twitter.com/dO5ecZsotA— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) September 7, 2020
इनमें एक मरीज के आरटीपीसीआर, दो के ट्रूनेट, 96 के रैपिड टेस्ट तथा आठ के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि प्राइवेट लैब के जरिए हुई है।
आज जो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं उनमें पुरकाजी से एक, सुजडू से एक, सहावली से एक, गांधीनगर से दो, राठी हाउस शांति नगर से एक, ककरौली से एक, छछरौली से एक, शुगर मिल मोरना से 10, कवाल जेल से 21, सलारपुर से एक, मीरापुर से एक, सीएचसी जानसठ से एक, मोहम्मद गंज से एक, जानसठ से एक, लाडपुरा से एक, खतौली से दो, नगला पिथौरा से दो, निरमाना से एक, बघरा से एक, बुढ़ाना से एक, ठाकुरद्वारा से एक, चरथावल से एक मरीज शामिल है।
इसके अलावा शहरी क्षेत्र के मोहल्ला केशवपुरी से 2, साउथ सिविल लाइन से चार, इंदिरा कॉलोनी से एक, नया गांव से एक, कंबल वाला बाग से दो, आबकारी से 1, सीबीआई कॉलोनी से एक, एटूजेड कॉलोनी से एक, महालक्ष्मी एंक्लेव से तीन, रामपुरी से चार, आदर्श कॉलोनी से एक, आनंदपुरी से दो, जसवंतपुरी से 2, भरतिया कॉलोनी से एक, सिविल लाइन से दो, आबकारी मोहल्ला से एक, द्वारकापुरी से एक, बकरा नगर मुजफ्फरनगर से एक, तथा डीडब्ल्यूएच से एक मरीज शामिल है।
जिला कारागार से एक, उत्तरी सिविल लाइन से 3, आरटीओ ऑफिस से एक, नई मंडी से तीन, आनंदपुरी से एक, अबूपुरा से एक, एलआईसी ऑफिस से 3, पुलिस लाइन से तीन, शिवपुरी से दो तथा कोतवाली से तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
जनपद में आज 94 और कोरोना मरीजों को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जनपद में अब तक कुल 1800 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जनपद में अब कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 912 हो गई है।
