वैश्विक

यूपी में फिर बदला बाजार खुलने का समय, जानिए क्या होगी नई टाईमिंग

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर नियंत्रण के लिए लॉकडाउन में तमाम बंदिशों के बाद अब अनलॉक-4.0 में पहले की जैसी स्थिति बहाल हो गई है। दो दिन के टोटल लॉकडाउन को हटाने के बाद मेट्रो तथा अंतरराज्यीय बसों व ट्रेन का संचालन भी शुरू हो गया है।

इसके साथ अब दुकानें रात दस बजे तक और बार व रेस्टोरेंट को रात 11 बजे तक खोला जा रहा है।प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही सब महानगरों में अब पहले की तरह दुकानें रात 10 बजे तक खुल सकेंगी।

इसी के साथ ही साथ अब होटल-रेस्टोरेंट और बार रात 11ः00 बजे तक अनुमति के आधार पर खोले जा सकेंगे। प्रदेश में कंटेनमेंट जोन में सख्ती पहले की तरह लागू रहेगी। लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि रविवार की बंदी खत्म होने के साथ ही लॉकडाउन से पूर्व की व्यवस्था लागू हो गई है।

शासन की ओर से जारी निर्देशों का हर जगह पूरी तरह से पालन कराया जाएगा। अभी तो फिलहाल साप्ताहिक बाजारों के लिए कोई दिशा निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

इसी कारण उनको शुरू नहीं किया जाएगा। बाजारों में सुबह से लेकर रात तक दुकानें संचालित होंगी, लेकिन कोविड दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करना होगा। मास्क अनिवार्य है। इसके अलावा मॉल व शो रूम में कोविड हेल्प डेस्क रहना जरूरी है। यहां पर आने वाले ग्राहकों की जानकारी दर्ज की जाएगी।

क्विक रेस्पॉन्स टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण करें। मल्टीप्लेक्स, सिनेमाहॉल, स्वीमिंग पूल, वाटरपार्क आदि पर रोक फिलहाल जारी रहेगी।

माना जा रहा है कि धीरे-धीरे इनको भी खोला जाएगा। सभी जगह पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन भी कराया जाएगा। अभी तक सैनिटाइजेशन के लिए रविवार की बंदी वाली व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

जिस दिन जहां पर जिस बाजार की बंदी होगी, उसी दिन हर जगह सैनिटाइजेशन का कार्य भी नगर निगम के सहयोग से व्यापार मंडल करवाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 6 =