Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर प्रशासन की बडी कार्यवाही, 29 शस्त्र लाईसेंस निलंबित

मुजफ्फरनगर। अपराधियों पर नकेल कसने के साथ ही उनकी गतिविधियों पर अंकुश की नीति के चलते पुलिस और प्रशासन लाइसेंसी हथियारों का आपराधिक व अन्य गतिविधियों में इस्तेमाल करने के मामलों में सख्ती बरत रहा है।

इसके चलते एसएसपी ने 32 शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित करने की संस्तुति की थी, जिनमें से डीएम ने 29 शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। जबकि दो फाइलें अभी लंबित हैं।

जनपद में 17 हजार 6 सौ 8 शस्त्र लाइसेंस हैं। इसके अलावा 58 शस्त्र लाइसेंस स्थानांतरण का आवेदन लंबित है। पुलिस के अनुसार लाइसेंसी शस्त्रों का इस्तेमाल हर्ष फायरिंग आपराधिक या अन्य गतिविधियों में करने के कई मामलो के अलावा ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिन्होंने रसूख के बल पर शस्त्र लाइसेंस हासिल किए हैं।

एसएसपी अभिषेक यादव की तरफ से करीब एक वर्ष में 32 लाइसेंस धारकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निलंबन की संस्तुति डीएम से की गई थी।

एसएसपी की संस्तुति पर जिलाधिकारी ने 29 लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके अलावा जिले में दर्जनभर आवेदन ऐसे भी लंबित हैं, जो विभिन्न आपराधिक घटनाओं के पीड़ितों ने अपनी सुरक्षा के मद्देनजर किए हैं।

एडीएम प्रशासन अमित कुमार सिंह का कहना है कि फिलहाल ऐसे सभी आवेदकों की जांच की जा रही है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पिछले कुछ समय से ऐसे लोगों को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की गई है

जो शस्त्र लाइसेंस धारक होते हुए भी अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त हैं। ऐसे 32 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की जा चुकी है, जिनमें से एक का लाइसेंस निरस्त हो गया तथा 29 शस्त्र निलंबित हुए हैं। दो फाइल प्रक्रिया में है, जिन पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + 4 =