Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने कोविड-19 के सम्बन्ध मे अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के सम्बन्ध मे आयोजित बैठक मे अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएम सेल्वा कुमारी जे.ने कचहरी स्थित अपने कार्यालय पर कोविड-19 के सम्बन्ध मे देर रात्रि आयोजित बैठक व कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर डोर-टू डोर सर्वे, सैंपलिंग,कॉन्ट्रेक्ट टै्रसिंग कंटोनमेंट जॉन होम आइसोलेशन के सम्बन्ध मे समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने बैठक मे मौजूद अधिनस्थ अधिकारियो को निर्देशित किया कि वैश्विक आपदा वायरस के प्रभाव एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए।

डीएम ने बैठक के दौरान बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान सीडीओ आलोक यादव,एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,सीएमओ डा.प्रवीण कुमार चोपडा, सीएमएस डा.पंकज अग्रवाल आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =