Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

प्रताप संगठन ने उद्धव सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा

चरथावल। फिल्म अभिनेत्री कंगला रनौत के समर्थन मे उतरे महाराना प्रताप संगठन के पदाधिकारियो ने प्रदर्शन कर ज्ञापान सौपा। थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिरालवी मे आज महराणा प्रताप संगठन के बैनर तले एकत्रित कार्यकार्ताओ व पदाधिकारियो ने उद्धव सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

महाराना प्रताप जनहित संगठन के बैनर तले एकत्रित कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन एडीओ नगर पंचायत को सौपा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.संजय पुण्डीर के नेतृत्व मे एकत्रित संस्था के पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ तथा समाज के गणमान्य लोगो ने सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि आज के कालखण्ड मे भारत भारत देश के अन्दर अनेक अप्रत्याशित घटनाए घटित हो रही है।

जिसके कारण राष्ट्र में न्याय प्रिय जन मानस का शोषण हो रहा है। गत माह पूर्व बॉलीवुड अभिनेता सुशान्त सिह राजपूत की संदिग्ध मौत हो गई थी।

परिवार एवं राष्ट्र के अन्दर बॉलीवुड अभिनेताओं की हत्या पर बम्बई बालीवुड के राष्ट्र विरोधी गैंग की सोची समझी योजना आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया।

महाराष्ट्र की कांग्रेस समर्थक शिवसेना सरकार राजनैतिक दबाव के कारण सुशांत सिह राजपूत केस को दबाना चाहती थी। परन्तु न्यायप्रिय मीडिया व कुछ राष्ट्रप्रेमी, स्वाभिमानी बॉलीवुड अभिनेता एवं अभिनेत्री भी फिल्म अभिनेत्री कंगला राणावत के पक्ष मे आ गए।

महाराणा प्रताप जनहित संगठन ने उद्धव सरकार का पूतला फूंककर रोष व्यक्त किया।

इस दौरान महाराणा प्रताप जनहित संगठन के रा.अध्यक्ष संजय राणा, अंकुर राणा,बिल्लू राणा, पत्रकार कपिल राणा बिरालसी, आशीष राणा, धर्मेन्द्र राणा, योगेन्द्र राणा,शेखर राणा,ठा.अनंगपाल सिह,चेयरमैन सत्यवीर, सोमपाल चेयरमैन आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + one =