राष्ट्रीय यू.पी. स्टील मजदूर यूनियन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय यू.पी. स्टील मजदूर यूनियन ने जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. के नाम सौपे गए एक ज्ञापन मे अवगत कराया कि प्रार्थीगण इस्जैक जैवी इंजीनियरिंग लिमिटेड पूर्व मे यू.पी.स्टील्स-नरा, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर मे कर्मचार के रूप मे अपना कार्य पूर्ण निष्ठा एवं परिश्रम से करते हैं।
उनका कहना है कि उन्हे कम्पनी प्रबन्धन या कम्पनी मे कार्यरत किसी भी अधिकारी से किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। कम्पनी प्रबन्धन अपने दायित्वो का और वे अपने दायित्वो का पूर्ण रूप से निर्वाह कर रहे हैं।
बडे खेद का विषय है कि उनके कुछ साथी श्रमिक जिन्हे केवल अपनी नेतागिरी चमकाने का शोक है वो कम्पनी प्रबंधन पर उत्पीडन का आरोप लगाकर कम्पनी को बंद करवाने की साजिश कर रहे हैं।
कुछ दिन पूर्व भी इस यूनियन यू.पी.स्टील्स कामगार संघ की गलत हरकतो की वजह से कारखाना लगभग 10 दिन तक बंद हो गया। जिसको जिला प्रशासन, केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान, सहायक श्रमायुक्त मुजफ्फरनगर के साथ साथ पुलिस प्रशासन के सहयोग के साथ किसी प्रकार चलाया गया था।
जिससे सभी निराश व हताश श्रमिको को पुनः अपना रोजगार मिल गया। परन्तु अब फिर से ये लोग कम्पनी प्रबन्धन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
धमकियो भरे पत्र नोटिस बोर्ड पर लगा रहे हैं, अतः इस पूरे मामले की जांच करायी जाए।
ज्ञापन सौपने वालो मे संजय कुमार, सोमपाल, किशन लाल, तेजपाल, शराफत अली,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
