Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त फुरकान पुत्र ईसराईल गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस द्वारा कूकडा रजवाहा पुलिया के पास से ०४ अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में फुरकान पुत्र इसराईल निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जनपद मुजफ्फरनगर, आदिल पुत्र अलीहसन निवासी ग्राम खतौला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर, फुरकान पुत्र युसुफ निवासी मौ० खाली कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मुजफ्फरनगर, पारूल उर्फ आर्यन पुत्र सतवीर निवासी ग्राम एलम थाना कांधला जनपद शामली बताया।

जिनके कब्जे से ४.२५ किलोग्राम गांजा(कीमत लगभग ५० हजार रुपये), ०१ हीरो होन्डा पैशन प्लस मोटरसाइकिल, ०१ बिना नम्बर बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त फुरकान पुत्र ईसराईल पर मादक पदार्थ तस्करी व गुण्डा अधि० के अन्तर्गत लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + twelve =