Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: हम बिना सत्य जाने ऐसे खिलाड़ी के विपक्ष में खड़े हो,यह हमें शोभा नहीं देता-चौधरी नरेश टिकैत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने आज सर्कुलर रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी में किसान नेता राजीव बालियान के निवास पर बातचीत करते हुए कहा कि खिलाड़ी का कोई जाति धर्म नहीं होता। खिलाड़ी न राजपूत होता है, न ब्राह्मण होता है और न ही जाट।

खिलाड़ी और वह भी वह खिलाड़ी जिसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया हो भारत को विश्व के फलक पर गौरवान्वित होने का अवसर दिया हो। हम बिना सत्य जाने ऐसे खिलाड़ी के विपक्ष में खड़े हो,यह हमें शोभा नहीं देता। हम किसी गुनाहगार के पक्ष में जाति, मजहब देखकर खड़े नहीं हुए हैं, मामला हमारी बेटियों की अस्मत का है और उसके लिए सौरम सर्वखाप पंचायत में बेटियों का साथ देने का फैसला लिया गया था, जिसके लिए सभी खाप चौधरी लामबंद है।

गठवाला खाप के चौधरी बाबा श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती। जाति के आधार पर अपराधी को संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए ।इसी तरह खिलाड़ी की भी कोई जाति बिरादरी नहीं होती, खिलाड़ी तो देश के रत्न है। इस अवसर पर लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान , किसान चिंतक एवं वरिष्ठ समाजसेवी कमल मित्तल, राजीव बालियान, अभिमन्यु सरार्फ,रेशपाल आक्खी, मास्टर ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + thirteen =