Religious

Astrology: महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिल बताते हैं उनकी किस्मत, जानिए इनके शुभ और अशुभ संकेत Mole On Face

Astrology: सामुद्रिक शास्त्र में जिस तरह से व्यक्ति के शरीर के बनावट के आधार पर उसके भविष्य के बारे में बताया जाता है ठीक उसी प्रकार तिलों और उनके महत्व के बारे में भी बताया गया है। पुरुषों और महिलाओं के शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद तिलों की गणना भी अलग-अलग प्रकार से की जाती है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जहां पुरुषों के शरीर के तिल अलग संकेत देते हैं वहीं महिलाओं के अलग। आज हम महिलाओं के चेहरे पर मौजूद तिलों के बारे में जानेंगे, जो उनके भविष्य और आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हैं। कहा जाता है कि महिला के चेहरे पर दिखने वाले कुछ तिल उनके भाग्यशाली होने और धनवान होने का प्रतीक होते हैं। 

1️⃣माथे के बीच में तिल- सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, किसी महिला के माथे के बिल्कुल बीचों-बीच तिल होने का मतलब ये है कि महिलाएं जीवन में खूब पैसा कमाती हैं और इनके पास धन कमाने के कई स्रोत भी होते हैं। लेकिन इन्हें दूसरों से ज्यादा घुलना मिलना पसंद नहीं होता है।

2️⃣चेहरे के दाईं तरफ तिल- किसी महिला के चेहरे के दाईं तरफ तिल होना शुभ संकेत देता है। ऐसी महिलाओं की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है। साथ ही इन्हें जीवन के सभी सुख मिलते हैं। वहीं कहा जाता है कि चेहरे की बाईं तरफ तिल होना सुखमय गृहस्थ जीवन की पहचान होती है।

3️⃣गाल के बीच में तिल– जिन महिलाओं के गालों के बीचो-बीच तिल होता है ऐसी महिलाएं बहुत भावुक प्रकृति की होती हैं। ये दूसरों को एकदम से प्रभावित कर देती हैं। साथ ही ऐसी महिलाओं का भाग्य भी खूब साथ देता है।

4️⃣नाक पर तिल- जिन महिलाओं की नाक पर तिल होता है ऐसी महिलाओं को शादी के बाद कार्यों में बहुत सफलता हाथ लगती है। साथ ही इन लोगों के जीवन में कभी भी किसी चीज की कमी नहीं रहती।

5️⃣होंठ पर तिल- यदि किसी महिला के ऊपरी होंठ पर तिल हो तो उसका जीवन बहुत आराम से बीतता है। साथ ही ऐसी महिलाओं को बहुत खूबसूरत भी माना जाता है। वहीं नीचे के होंठ पर तिल होना महिला को महंगी चीजों का शौकीन बनाता है।

Religious Desk

हमारे धार्मिक सामग्री संपादक धर्म, ज्योतिष और वास्तु के गूढ़ रहस्यों को सरल और स्पष्ट भाषा में जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। वे धार्मिक ग्रंथों, आध्यात्मिक सिद्धांतों और पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित लेखन में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और लोगों को आध्यात्मिकता के प्रति जागरूक करना है। वे पाठकों को धर्म के विविध पहलुओं के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए समर्पित हैं, ताकि सभी लोग अपने जीवन में मूल्य और आस्था का समावेश कर सकें।

Religious Desk has 283 posts and counting. See all posts by Religious Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − four =