चौ.चरण सिह भवन मे पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की 104 वीं जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की 104 वीं जयंती पर हवन एवं शान्ति पाठ के पश्चात श्रृद्धाजलि अर्पित की गई। गांधी कालोनी वर्मा पार्क स्थित चौ.चरण सिह भवन मे आज पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की 104 वीं जयंति के अवसर पर हवन एवं शान्ति पाठ का आयोजन किया गया।
विरेन्द्र वर्मा विचार मंच के अध्यक्ष पंडित उमादत्त शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा की जयंति के अवसर पर एकत्रित पदाधिकारियो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धाजलि दी।
अध्यक्ष पंडित उमादत्त शर्मा ने बताया कि गत कई वर्षो से वर्मा जी के जन्म दिवस पर सर्वसमाज के उत्कृष्ट छात्र/छात्राओ को सम्मानित करने का कार्यक्रम होता था।
जिसमें जनपद मु.नगर एवं शामली के प्रतिभाशाली छात्र,खिलाडी एवं विशेष दक्षता प्राप्त प्रतिभागी भाग लेते थे। परन्तु इस वर्ष कोरोना माहमारी के कारण स्थगित किया गया है।
इस वर्ष केवल यज्ञ एवं शान्ति पाठ के बाद भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित कर वक्ताओ ने वीरेन्द्र वर्मा जी के सिद्धान्तो का अनुशरण करने का आहवान किया।
वर्मा जी की कार्यप्रणाली,ईमानदारी,स्वच्छ छवि तथा चारित्रिक गुणो का विशेष वर्णन किया गया। वर्तमान समय मे वीरेन्द्र वर्मा जी जैसे राजनीतिज्ञ की अत्यंत आवश्यक्ता बताई गई।
आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी सिह सिम्भालका ने की तथा घोषणा की कि यदि सब कुछ सामान्य रहा तो 18 सितम्बर 2021 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन पं.उमादत्त शर्मा ने किया। इस अवसर पर देवी सिंह,उमादत्त, रतन सिह, इन्द्रपाल आर्य, सतेन्द्र,रमेश, सतबीर मलिक,ब्रजवीर एड.,संजय, वरिष्ठ नेता जगदीश अरोरा आदि मौजूद रहे।
