Bhopa News: महिला चिकित्सक पर लगा लापरवाही का आरोप
मुजफ्फरनगर। (Bhopa News) /भोपा। प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत से परिजनों सहित ग्रामीणों में रोष परिजनों का अस्पताल के बाहर हंगामा, आरोपी महिला चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन,मृतका के पति का आरोप कि अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से हुई है उसकी पत्नी की मौत प्रसव पीड़ा के दौरान लापरवाही के चलते हुई पत्नी की मौत, हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद घर में ही चलाया जा रहा था अस्पताल। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बिहारगढ़ का है मामला।
प्रसव पीड़िता की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया अस्पताल में हंगामा,प्राइवेट अस्पताल की चिकित्सक लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों ने की कार्रवाई माँग। प्रसव पीड़िता की मौत के बाद डॉक्टर पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए परिजनों ने ग्रामीणों सँग मोरना के प्राइवेट अस्पताल में घण्टो तक भारी हंगामा काटते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की माँग की तथा जानसठ मार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को शान्त किया। दरअसल भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बिहारगढ़ निवासी इंदरजीत ने बताया कि उसका भाई बबलू रेलवे विभाग में पुलिस कर्मचारी है। सोमवार की दोपहर उसकी भाभी लोकेश देवी पत्नी बबलू को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित शीला मेमोरियल क्लिनिक नामक अस्पताल में ले जाया गया।
चार बजे के लगभग लोकेश देवी का उपचार शुरू किया गया नॉर्मल डिलीवरी बताकर रात्रि १० बजे प्रसव पीड़िता की जाँच के लिये टेस्ट आदि कराये गये। रात्रि १२ बजे प्रसव पीड़िता की डिलीवरी को गम्भीर बताया गया तथा चिकित्सक द्वारा मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल से एम्बुलेंस मंगवाकर रैफर किया गया। मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल में प्रसव पीड़िता की हालत चिंताजनक बताकर बेगराजपुर मेडिकल रैफर किया गया
जहाँ चिकित्सक ने लोकेश देवी को मृत घोषित कर दिया। लोकेश देवी की मौत के बाद परिजनों में रोष व्याप्त हो गया सैंकड़ो ग्रामीण मोरना स्थित शीला देवी मेमोरियल क्लिनिक पर पहुँचे और चिकित्सक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुँची पुलिस ने हंगमा कर रहे ग्रामीणों को शान्त किया पति बबलू ने तहरीर देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

