उत्तर प्रदेश

Jhansi News: नौकरी लगवाने के नाम पर देता था धोखा,फर्जी आधार कार्ड बनाने और पर उन दूसरों की फोटो चस्पा करने वाले आरोपी Arrest

Jhansi News: कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे नटवर लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को धोखा देता था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्रवाई की।

वह अनुपस्थित परीक्षार्थियों के फर्जी आधार कार्ड बनाता था। बड़ागांव गेट बाहर स्थित एक विद्यालय में चल रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सेंटर पर फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाए जाने पर हंगामा हो गया था। मोहित रायकवार नामक युवक की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीबाड़े की रिपोर्ट दर्जकर प्रशिक्षण व सेंटर से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इसी क्रम में आज बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी शिवजीत सिंह ने परीक्षार्थियों के फर्जी आधार कार्ड बनाने और पर उन दूसरों की फोटो चस्पा करने वाले आरोपी मास्टर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार कुशवाहा को कल्लन शाह बाबा की मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाता है और उनकी परीक्षाएं कराई जाती है। झाँसी में आइटीआइ के प्राचार्य पूरे प्रोजेक्ट के लिए अधिकृत किए गए हैं। उनके साथ ही एमआईएस मैनेजर व सुपरवाईजर भी निरीक्षण के लिए जिम्मेदार हैं। जब इस फर्जीबाड़े की जानकारी शासन को हुई तो वहाँ से आइटीआइ प्राचार्य के पास पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश आए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + thirteen =