Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में जमीन कब्जामुक्त कराने के लिए भाकियू तोमर ने दिया धरना

 Muzaffarnagar छपार क्षेत्र में सात बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील में धरना दिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने आत्मदाह की चेतावनी दी। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने एक सप्ताह में जमीन को कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया।

भाकियू तोमर के युवा जिला अध्यक्ष अंकित कुमार ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि सात बीघा जमीन पर भूमाफिया का कब्जा करवाया गया है। इसकी शिकायत लगातार की जा रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। धरने के बीच पहुंचे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने किसानों को एक सप्ताह के अंदर जमीन को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया।

किसानों ने एडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। इस मौके पर रेहराज जहां, आकिल राजपूत, मुकेश गुर्जर, मनीष मास्टर, चंदन त्यागी, आशु त्यागी, दीपक तोमर, फारुख तावली, पंकज गुर्जर आदि मौजूद रहे।

धरने के दौरान कुछ कार्यकर्ता केरोसिन की बोतल और केन लेकर पहुंच गए थे। पुलिस जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं से केन छीन ली।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fourteen =