गांव मंसूरपुर निवासी सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत
मंसूरपुर। सडक हादसे मे बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मंसूरपुर निवासी युवक विशाल सैनी अपने एक साथी के साथ बाईक द्वारा मिल मन्सूरपुर बाजार मे किसी काम से जा रहा था।
कि बाईक सवार ये दोनो युवक जैसे ही गांव नरा बिजली घर के समीप पहुंचे कि इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से युवक विशाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सडक हादसे पर कुछ अन्य वाहन चालक मौके पर एकत्रित हो गए।
नागरिको ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।
जहां युवक विशाल सैनी की उपचार से पूर्व ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
