Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति मुजफ्फरनगर द्वारा रविवार को हवन पूजन के उपरान्त भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति द्वारा सनातन धर्म सभाभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सवेरे यज्ञ का आयोजन किया गया।

मुख्य यजमान के रूप में सपा नेता राकेश शर्मा एवं उनकी पत्नी लवली शर्मा के अलावा नीरज शर्मा एडवोकेट, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा एवं कार्यक्रम के आयोजक नरेश शर्मा ने सपत्नीक यजमान के रूप में शामिल होकर आहूति दी। हवन के पश्चात कार्यक्रम शुरू हुआ।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल, राज्यमंत्री सुनील भराला, विजय शुक्ला भाजपा जिलाध्यक्ष, महामंत्री विनीत कात्यान, अरविंद राज शर्मा, भाजपा नेता गौरव स्वरूपराजीव गर्ग, कुशपुरी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, सुधीर खटीक, सभासद राजीव शर्मा, आदि ने भगवान परशुराम को श्रद्धासुमन अर्पित किये। संजय मिश्रा ने डा. संजीव बालियान, कपिलदेव अग्रवाल, विजय शुक्ला, अरविंद भारद्वाज, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश शर्मा, नवनीत शर्मा, लोकेश भारद्वाज आदि को स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के उपरान्त टाउनहाल परिसर से भगवान परशुराम विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में विभिन्न बैण्डों के अलावा एक से एक बढ़कर सुंदर झाकियां शामिल रही। शोभायात्रा टाउनहाल से शुरू होकर मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौक से होते हुए मोतीमहल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, झांसी की रानी चौक से होते हुए वापस टाउनहाल परिसर में समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल वर्षा कर स्वागत किया तथा इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र अग्रवाल रत्नदीप ज्वैलर्स, होतीलाल शर्मा, विनय शर्मा, संजय मिश्रा, अंशुल शर्मा टोनी, ब्रहमप्रकाश शर्मा, डा. संजीव शर्मा, श्रीमती पूजा बेदी, अन्नू शर्मा समाजसेवी, कमलेश भारद्वाज, डा. सुभाष शर्मा, सभासद विकल्प जैन, अमित भारद्वाज, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन, सभासद रजत धीमान, अक्षय शर्मा जिला पंचायत स्टेनो, नरेंद्र शर्मा प्रशासनिक अधिकारी जिला पंचायत, सुरेंद्र शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, पूर्व प्रधानाचार्य जनार्धन कौशिक, प्रधानाचार्य विजय शर्मा, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पं. विष्णु शर्मा बिरालसी, आरपी शुक्ला शामली, मास्टर विनोद शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, रवि शर्मा, डा. शैलेंद्र गौतम, पं. सतीश कौशिक, सुबोध शर्मा कांग्रेस जिलाध्यक्ष, संदीप कौशिक, डा. प्रवीन शर्मा, नितिन शर्मा मास्टर जी, राजेश पाराशर, मूलचंद शर्मा, सुभाष गौतम, अमित शर्मा, श्रीमती नीरज गौतम, योगेश शर्मा, सुखवीर सिंह शर्मा, अनीस गौतम, सतीश शर्मा करवाडा, रवि शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के संयोजक पं. नरेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =