फिल्मी चक्कर

सीक्रेट शादी के 13 दिन बाद पूनम पांडे ने पति पर लगाया मारपीट का आरोप, गोवा में हुई गिरफ्तारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे (29) ने मंगलवार को गोवा के कानाकोना पुलिस थाने में अपने पति सैम अहमद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. इसके बाद सैम अहमद को मंगलवार को गोवा में गिरफ्तार कर लिया गया. पूनम ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और डराने-धमकाने की शिकायत दर्ज करायी थी. एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना दक्षिण गोवा के कैनाकोना गांव में हुई थी जहां पांडे एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं.

कैनाकोना पुलिस थाने के निरीक्षक तुकाराम चाव्हाण ने कहा, “पूनम ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई कि उनके पति सैम बॉम्बे ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.”

पूनम पांडे ने इसी साल 10 सितंबर को अपने व्बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से गुपचुप तरीके से शादी की थी. सीक्रेट शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की थी. पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,”अगले सात जन्मों तक तुम्हारे साथ रहकर खुशी होगी.”

पूनम पांडे ने अपनी इस गुपचुप शादी के बारे में कई राज खोले. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हमें रोज दुखद खबरें पढ़ने को मिल रही थीं. ऐसे में हमने फैसला किया कि कुछ खुशियां फैलाई जाए.

पूनम पांडे सबसे पहले तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि अगर भारतीय टीम ट्रॉफी जीतती है तो वो न्यूड हो जाएंगी. पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद पूनम हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी नजर आई हैं.

गोवा की एक अदालत ने फिल्म निर्माता सैम बॉंम्बे को सशर्त जमानत दे दी जिन्हें अपनी अदाकारा पत्नी पूनम पांडेय से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शानूर ऑदी ने सैम को 20 हजार रुपये के मुचलके पर मंगलवार शाम जमानत दे दी.

पांडेय ने सोमवार देर रात शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति ने उनसे मारपीट और छेड़छाड़ की. गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी. पति-पत्नी एक फिल्म की शूटिंग के लिए दक्षिणी गोवा के कनाकोना गांव आए हुए हैं.

अदालत ने सैम को निर्देश दिया है कि वह बुधवार से चार दिन तक कनाकोना थाने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और गवाहों को प्रभावित नहीं करेंगे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 3 =