Feature

Tata Nexon EV में कुछ नए फीचर्स शामिल, मैक्स डार्क एडिशन में  10.25-इंच  का एक बड़ा टचस्क्रीन

टाटा कंपनी ने नेक्सन ईवी मैक्स+ लक्स ट्रिम Tata Nexon EV में कुछ नए फीचर्स शामिल कर इन वेरिएंट्स को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद अब नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन में  10.25-इंच  का एक बड़ा टचस्क्रीन देखने को मिलेगा। इस स्क्रीन के शामिल होने के बाद डिजिटल फीचर्स को ऑपरेट करना और भी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा।

टाटा मोटर्स अपने मॉडल्स को लाइम लाइट में रखने के लिए हमेशा कुछ न कुछ नए अपडेट्स देती रहती है। ताकि टाटा गाड़ियों के ग्राहकों के बीच अपनी मनपनसंद मॉडल्स को लेकर क्रेज बना रहे।  इसी कड़ी में टाटा कंपनी ने नेक्सन ईवी मैक्स+ लक्स ट्रिम में कुछ नए फीचर्स शामिल कर इन वेरिएंट्स को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद अब नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन में  10.25-इंच  का एक बड़ा टचस्क्रीन देखने को मिलेगा। इस स्क्रीन के शामिल होने के बाद डिजिटल फीचर्स को ऑपरेट करना और भी ज्यादा सुविधाजनक हो जाएगा। इसी के साथ टाटा कंपनी ने और भी कई महत्वपूर्ण बदलाव अपने इस वेरिएंट में किए हैं। आइए टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं …

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स कार के  इंजन पावर की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड रूप में 3.3kW और 7.2kW के दो चार्जर विकल्प मिलते हैं। जिससे इसकी बैटरी को क्रमशः 15 घंटे और 6.5 घंटे में 10-100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। जबकी इसके 50kW DC फास्ट चार्जर से इसे केवल 56 मिनट में 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स में 40.5kWh का बैटरी पैक शामिल किया गया है। इसमें ARAI प्रमाणित 453km का रेंज मिलेगा. इसमें सिंगल-इलेक्ट्रिक मोटर के साथ फ्रंट व्हील में पॉवर मिलेगा, जो 143 hp की पॉवर और 250 Nm का टार्क जेनरेट करता है।

टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स अपडेट की बात करें तो इस सेगमेंट में टच स्क्रीन के बदलाव के साथ और भी कई बदलाव किए गए हैं। टाटा मोटर्स की नई टचस्क्रीन को सबसे पहले हैरियर और सफारी एसयूवी के रेड डार्क एडिशन में पेश किया गया, जिसमें नेक्सन रेड डार्क एडिशन को शामिल नहीं किया गया था। हैरियर और सफारी एसयूवी में नए टचस्क्रीन के साथ अब  एक ADAS सूट मिलेगा। टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स नए ट्रिम में एक नया 10.25-इंच टचस्क्रीन दिया गया है। जिसे नेक्सन ईवी मैक्स डार्क एडिशन में पेश किया गया था। टाटा कंपनी द्वारा इस वेटिएंट में अपडेट की बात करें तो इसमें  वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी, एक अपग्रेडेड रिवर्स कैमरा और एक इंटीग्रेटेड वॉयस असिस्टेंट जैसे लेटेस्ट फीचर्स को भी शामिल किया गया है। 

टाटा कंपनी का अपडेटेड वेरिएंट टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स अपनी खूबियों के चलते अपने साथ की कई गाड़ियों को तगड़ी टक्कर दे सकती है। इस गाड़ी का  मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 400 से हो सकता है। महिंद्रा एक्सयूवी की इस इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत ₹15.99 लाख से ₹19.19 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − five =