पिछले 24 घंटे में Manipur में फायरिंग और आगजनी की कोई घटना नहीं
Manipur के बाद हालात सुधारने को लेकर सुरक्षा बलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार (Manipur Security Advisor) कुलदीप सिंह (Kuldiep Singh) ने शनिवार को कहा कि जातीय संघर्ष और हिंसा की लहर के बाद राज्य में शांति लौट रही है और सामान्य स्थिति बहाल हो रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में मणिपुर में फायरिंग और आगजनी की कोई घटना नहीं हुई है.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार कुलदीप सिंह ने आगे कहा कि ‘मणिपुर में नागरिक समाज के लोगों के साथ घनिष्ठ समन्वय में शांति प्रयास चल रहे हैं. राज्य में शांति लौट रही है और सामान्य स्थिति बहाल हो रही है. मणिपुर में पिछले 24 घंटे में फायरिंग और आगजनी की कोई घटना नहीं हुई है. इसके अलावा, असम राइफल्स सहित संयुक्त सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में कई अभियानों में 35 हथियार और 88 बम बरामद किए हैं.’
राज्य पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया राज्य यात्रा के दौरान की गई अपील पर राज्य भर में विभिन्न स्थानों पर कुल 140 हथियार आत्मसर्पण किए गए हैं. मणिपुर पुलिस को आत्मसमर्पण किए गए हथियारों में एसएलआर 29, कार्बाइन, एके, इंसास राइफल, इंसास एलएमजी, .303 राइफल, 9 एमएम पिस्टल, .32 पिस्टल, एम16 राइफल, स्मोक गन और आंसू गैस, स्थानीय निर्मित पिस्तौल, स्टन गन, मॉडिफाइड राइफल, जेवीपी और ग्रेनेड लॉन्चर शामिल हैं.
पुलिस ने कहा कि अधिकांश जिलों में स्थिति ‘सामान्य’ है और इंफाल पश्चिम में 12 घंटे (सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे के बीच), इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर में 8 घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है; जिरिबाम में 8 घंटे (सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे के बीच); थौबल और काकिंग में 7 घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच); चुराचांदपुर और चंदेल में 10 घंटे (सुबह 5 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच); टेंग्नौपाल में 8 घंटे (सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक); कांगपोकपी में 11 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक); और फेरज़ोल में 12 घंटे (सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक) के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है.
पूर्वोत्तर राज्य की अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान अंतिम दिन अमित शाह (Amit Shah) ने इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें हिंसा प्रभावित मणिपुर में सभी समुदायों और समाज के वर्गों से शांति बनाए रखने, चर्चा करने और सद्भाव को बढ़ावा देने के साथ-साथ हथियारों को पुलिस के सामने आत्मसर्पण करने का आग्रह किया. शाह ने चेतावनी दी थी कि पुलिस द्वारा तलाशी अभियान के दौरान हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व सद्भाव बनाए रखने की भी अपील की थी. गृह मंत्री ने मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की. उ

