Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा व अन्य दलों को छोडकर आये लोग सपा में शामिल

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने भाजपा व अन्य दलों को छोडकर आये हुए सैकड़ों लोगों को आज सपा की सदस्यता ग्रहण करायी।

इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि केंद्र में और उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं किसान विरोधी कार्यक्रमों और तानाशाही से परेशान होकर समाजवादी पार्टी आगामी दो अक्टूबर के प्रेमपुरी स्थित गांधीपार्क में गांधी जी की प्रतिमा के सम्मुख उपवास व धरना कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

जिसमें सपा के सभी फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि ये भारी संख्या में सपा के इस उपवास धरना कार्यक्रम में शामिल हो। पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा की रीतियों-नीतियों के कारण सैकड़ों लोग पिछले दिनों में समाजवादी पार्टी की ओर शामिल हुए है।

समाजवादी पार्टी ने अन्य पार्टियां छोडकर आने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया है। ये सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टियों से जुड़ रहे है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी की ओर से लगातार मुखर होकर संघर्ष जारी रखने की घोषणा की।

पत्रकार वार्ता में सभासद विकल्प जैन, जर्नाधन विश्वकर्मा, शौकत अंसारी, नदीम राणा, सुजाअत राणा, शलभ गुप्ता एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − twelve =