वैश्विक

Delhi: हां, रेसलर का प्रोटेस्‍ट था. उनके साथ गलत हुआ था और गलत तो मेरे साथ भी हुआ था?

Delhi: बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े यौन शोषण के मामले में पीड़िता नाबालिग पहलवान के पिता का एक नया बयान सामने आया है. पिता का कहना है कि वो किसी के कहने पर पहलवानों के आंदोलन का हिस्‍सा नहीं बने हैं. पहलवानों की तर्ज पर उनके साथ भी गलत हुआ था. यही व

जह है कि वो उनके साथ जुड़ गए. न्‍यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान पिता ने यह खुलासा किया है. पेश मामले में बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कुल दो एफआईआर दर्ज हुई हैं. दिल्‍ली पुलिस ने पहली एफआईआर में पीड़िता नाबालिग पहलवान को आधार बनाते हुए पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. दूसरी एफआईआर में अन्‍य सभी पहलवानों को शिकायतकर्ता बनाया गया है,

पीटीआई के रिपोर्टर ने नाबालिग पहलवान के पिता से पूछा, “आपको बोल किसने था कि आप हमारे साथ आईये.” इसपर पिता ने जवाब दिया, “किसी ने भी नहीं कहा था.” फिर रिपोर्टर ने पूछा जो शुरुआत में आप लोगों ने चार्ज लगाए थे कि बच्‍चे के साथ ऐसा हो गया है तो आप खुद ही गए क्‍योंकि ये सब हुआ तो रेसलर के प्रोटेस्‍ट के बाद ही है. इस सवाल के जवाब में पिता ने कहा, “हां, रेसलर का प्रोटेस्‍ट था. उनके साथ गलत हुआ था और गलत तो मेरे साथ भी हुआ था. इसलिए तो मैं उनके साथ जुड़ा था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 11 =