उत्तर प्रदेश

Azamgarh News: पारिवारिक विवाद में फिर रिश्ते का कत्ल, महिला की हत्या फावड़े के प्रहार से

Azamgarh News  एक महिला की हत्या फावड़े के प्रहार से कर दी गई है. वारदात के बाद से महिला का पति फरार है. इस वारदात की जानकारी लोगों को सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुई. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे आला अधिकारी छानबीन में जुट गए हैं.

पुलिस के मुताबिक, मारी गई महिला की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है. वह तरवां थाना क्षेत्र के टड़वा खास गांव की रहनेवाली थी. रविवार को पति ज्ञानेंद्र सिंह से किसी बात को लेकर आशा देवी का विवाद हुआ था. बताया जा रहा है कि सोमवार को उनके घर का दरवाज खुला हुआ था.

 

साथ ही घर पर कोई मौजूद नहीं था. लेकिन करीब साढ़े नौ बजे तक दरवाजा वैसे ही खुला रहा, तो पड़ोसियों में हलचल मची. घर के दरवाजे पर पहुंचे पड़ोसियों ने ज्ञानेन्द्र सिंह को आवाज लगाई लेकिन घर के अंदर जब कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसी व गांव के लोग घर के अंदर घुसे. घर के अंदर पहुंचते ही लोगों के होश उड़ गए. ज्ञानेद्र सिंह की पत्नी आशा सिंह बेड पर लहूलुहान हाल में मृत पड़ी थीं. इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने पुलिस को दी.

सूचना मिलते ही एसपी सिटी फिल्ड युनिट व फारेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुट गए. एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि टंडवा खास गांव में पति ने पत्नी की फावडे से हत्या की जानकारी के बाद मौके पर फिल्ड युनिट को भेजा गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =