उत्तर प्रदेश

Pilibhit News: नाबालिग का करा दिया निकाह, गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

Pilibhit News: पूरनपुर में एक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला कर निकाह करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैरानी तो इस बात की है कि युवक ने नाबालिग की मां को भी अपनी बातों में फंसा लिया और निकाह कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं जैसे ही इसकी जानकारी लड़की के पिता को लगी पिता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दरअसल पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा खुर्द कला के रहने वाले अकील खा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही रहने वाला चांद गांव की महिला रुखसाना वेगम की मदद से मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था.

आरोपी युवक ने 4 जून को पूरनपुर मे अपनी रिश्तेदार के घर पर रुखसाना बेगम,भूरी बेगम,जाफर खा,बाला खा, परवीन वेगम,माजिद खा,आजम खा उर्फ पप्पू,आदिल खा,जुनैद खा, प्रधान पति इकरार खा आदि लोगों की मदद व मिलीभगत से नाबालिग के साथ निकाह करा दिया. इतना ही नहीं आरोपी युवक द्वारा नाबालिग के परिजनों को बदनाम करने की साजिश के तहत निकाह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

फिलहाल घटना की जानकारी लगने के बाद नाबालिग के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है. जिसके आधार पर पुलिस ने कथित दूल्हा चांद समेत 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + six =