वैश्विक

Jamui: विवाहिता पूनम कुमारी की संदिग्ध मौत, ससुर-देवर रखता था गंदी नजर

Jamui  खैरा थाना इलाके के कोदवरिया गांव में विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मायके वालों ने इसे हत्या का का मामला बताते हुए ससुराल वालों पर आरोप लगाया है.  विवाहिता का नाम पूनम कुमारी है, जिसकी शादी एक साल पहले ज्योतिष कुमार नाम के युवक से हुई थी. पूनम का मायके बांका जिले के बेलहर इलाके के सरसंडा गांव है.

मायके वालों को जब पूनम की मौत की जानकारी मिली, तब सभी बेटी के घर पहुंचे. इस बीच पूनम के शौक को दफनाने की प्रक्रिया ससुराल वाले कर रहे थे. बेटी के मौत के बाद मां आरती देवी ने बेटी के ससुर और देवर पर गंभीर आरोप लगाया है. मां का कहना है कि उसके ससुर की बुरी नजर बहू पर थी.

बेटी की मौत के बाद रोती बिलखती मां ने बताया कि पूनम के ससुर शंकर रविदास और बड़े देवर केदार दास की उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखते थे. उसका दामाद केरल में मजदूरी करता है. ससुर और बड़ा देवर कई बार उसकी बेटी को हवस का शिकार बनाना चाहता था. इसी को लेकर ही उसके साथ मारपीट हुई और फिर गला दबाकर हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है कि शादी के कुछ ही महीने के बाद देवर और ससुर पूनम के साथ मारपीट करते थे, जिसको लेकर कई बार मायके वालों ने बेटी के ससुराल में ग्रामीणों के साथ पंचायत भी की थी. मायके वाले पूनम को अपने साथ ले जाना चाह रहे थे, लेकिन भरोसा देकर सास, ससुर और देवर ने मायके वालों को वापस भेज दिया था.

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + two =