उत्तर प्रदेश

Aligarh: Instagram पर एक युवती लव जिहाद की शिकार, आर्यन बनकर जाहिद ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया

Aligarh में स्टाग्राम पर एक युवती लव जिहाद की शिकार हुई है. आर्यन बनकर जाहिद ने युवती को पहले प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद युवती परिजनों को बेहोश कर प्रेमी संग भागने ही वाली थी कि उसकी योजना फेल हो गई. अब इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती मेरठ के गैर समुदाय के युवक के प्यार में ऐसी फंसी की उसने परिवार को बेहोश कर भागने की योजना बना ली. उसने परिजनों को शिकंजी में नशे की गोलियां मिलाकर पिलानी चाही, मगर शिकंजी उसकी बड़ी बहन ने पी और जब उसे नशा हुआ तो परिवार को संदेह हुआ. बाद में युवती से पूछताछ के बाद घर के बाहर इंतजार कर रहा युवक भी दबोच लिया गया, क्योंकि युवक गैर समुदाय का था.

थाना गांधी पार्क क्षेत्र के रहने वाली एक युवती मेरठ के रहने वाले जाहिद के प्रेम जाल में फस गई. जाहिद ने अपना असली नाम ना बताकर आर्यन नाम बताया और युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया, क्योंकि युवक गैर समुदाय का था तो इसे कथित लव जिहाद का रूप देने की कोशिश की गई. युवक को पुलिस के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया गया.

लड़की की विवाहित बड़ी बहन की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि उसकी छोटी बहन बचपन से उसके पास ससुराल में रह रही है. आरोप है कि पिछले कुछ समय से युवती की इंस्टाग्राम पर मेरठ के गैर समुदाय के एक युवक से बात शुरू हो गई. मगर युवक ने उसे अपना हिंदू नाम बताया. दोनों में प्यार परवान चढ़ गया और युवक उस लड़की को लेने अलीगढ़ आ गया. दोनों की मुलाकात हुई युवक ने उसे नशे की 6 गोलियां दी और तय हुआ कि खाने पीने की चीज में मिलाकर परिवार को खिला देना. परिजन जब बेहोश हो जाए तो घर से जेवर आदि लेकर निकल आना.

जाहिद की साजिश के आधार पर युवती ने योजना के तहत घर के जेवर भी एकत्रित कर लिए और शिकंजी में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाने की कोशिश की, मगर उसकी बड़ी बहन ही शिकंजी पी पाई और नशे में झूमने लगी. इस पर परिवार ने संदेह होने पर युवती से सख्ती की तो वह टूट गई और बाद में मोहल्ले के बाहर घूमते युवक को भी दबोच लिया गया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =