Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- अथक फिटनेस क्लब’ के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

Muzaffarnagar लिंक रोड़ स्थित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के प्रांगण में ‘अथक फिटनेस क्लब’ के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस क्लब के संचालक श्री मयंक त्यागी जी हैं।
इस अवसर पर विद्यालय में श्रीमती सुनीता बालियान जी पत्नी माननीय डॉ. संजीव बालियान जी (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं ।

साथ ही साथ श्री विजय शुक्ला, श्री यशपाल पँवार , श्री कुलदीप शर्मा , श्री कपिल त्यागी , श्री दुर्गेश

कौशिक , श्री नंदकिशोर ,श्री उत्कर्ष ऋषभ त्यागी ,श्री देवेंद्र कुमार त्यागी , श्री संदीप नामदेव , डॉ. रेनू गर्ग ,श्री इंद्राज नामदेव और श्रीमती राजेश्वरी आदि भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ॐ व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व अभिभावकों ने उपस्थित रहकर प्राणायाम , सूर्यनमस्कार जैसे विभिन्न प्रकार के योग किए । छात्रों को बताया गया कि योग निरोगी और स्वस्थ रहने का सबसे सहज माध्यम है। योग न केवल शारीरिक अपितु मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी है ।

विद्यालय निर्देशिका श्रीमती चारू भारद्वाज, संयुक्त निदेशक श्री सुनंद सिंघल व प्रधानाचार्य डॉ. पियूष गुप्ता जी ने छात्रों को योग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि यदि आप सभी स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए योग परम आवश्यक है । आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी को प्रतिदिन योग करने का संकल्प लेना चाहिए तभी हमारा यह योग दिवस मनाना सार्थक होगा।

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − five =