Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समर कैंप का हुआ समापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डीएवी इंटर कॉलेज में समर कैंप के समापन के अवसर पर छात्र कृ छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया  गया। जिलाधिकारी महोदय अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के दिशा निर्देशानुसार डीएवी इंटर कॉलेज में समर कैंप के समापन के अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाकृतियों का प्रदर्शन किया
जिसमे चित्रकला, हस्तशिल्प, वेस्ट टू बेस्ट में पुरानी वस्तुओ से बनी हुई उपयोगी वस्तुएं थी, साथ ही छात्र कृछात्राओं ने गीत नृत्य, मेंहदी,खेल कूद आदि का  प्रदर्शन किया,  इस समापन के अवसर पर डी ए वी इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के  छात्र कृ छात्राओं ने अपनी रुचि के अनुसार बहुत सीखा, इसमें विद्यालय के सभी अध्यापकों द्वारा विभिन्न प्रकार की कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया ।
 इसके  साथ ही समर   कैम्प के समापन में योग की महत्ता  पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति  गई। जिसमें इकरा सैफी, तेजस, तथा अन्य छात्रों ने इसमें विशेष भूमिका निभाई ।आज इस समर कैंप के समापन  सफल बनाने में चित्रकला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सैनी, इंग्लिश प्रवक्ता  अब्दुल सत्तार ,चंद्रिका प्रसाद, मोहिब हसन,मुकेश त्यागी,आदि ने इस कार्यशाला को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया 
इस समापन के अवसर पर स्वीटी महली, पुलकित जैन, उज्जवल वर्मा, शिवम, गुलशान, संदेश, खुशी, तेजस, वंश सैनी, लक्ष्य सैनी, आदित्य ,वंशिका , विद्यालय के  प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने इस कार्यशाला को छात्रों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण बताया। यह कार्यशाला दिनांक २० से २७  जून तक नियमित रूप से चली थी। जिसका आज समापन का  दिन है जिसमे नियमित रूप से नई नई शिक्षाप्रद जानकारी दी गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − one =