वैश्विक

तेलंगाना और केरल के चीफ जस्टिसों को Supreme court में मिली नियुक्ति

तेलंगाना उच्च न्यायालय और केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों को बुधवार को पदोन्नत कर Supreme court में नियुक्त किया गया. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Union Minister Arjun Ram Meghwal) ने ट्विटर पर न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां और न्यायमूर्ति एस वेंकटनारायण भट्टी की नियुक्तियों की घोषणा की. उज्ज्वल भुइयां और एस वेंकटनारायण भट्टी को लेकर कॉलेजियम की 5 जुलाई को हुई बैठक में निर्णय लिया गया था.

तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भुइयां और केरल उच्च न्यायालय में उनके समकक्ष न्यायमूर्ति भट्टी को शीर्ष न्यायालय में पदोन्नत करने की सिफारिश पांच जुलाई को उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने की थी. सिफारिश में पहले नंबर पर जस्टिस भुइयां और दूसरे नंबर पर जस्टिस भट्टी के नाम थे.

जस्टिस भुइयां का मूल हाई कोर्ट गुवाहाटी हाई कोर्ट है जबकि जस्टिस भट्टी का मूल हाई कोर्ट आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट है. शीर्ष न्यायालय Supreme court में प्रधान न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या 34 है, लेकिन अभी यह 30 न्यायाधीशों के साथ ही काम कर रहा है. न्यायमूर्ति भुइयां और न्यायमूर्ति भट्टी के शपथ ग्रहण करने के साथ शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 32 हो जाएगी, और केवल दो रिक्तियां शेष रह जाएंगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21681 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − one =