Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar/चरथावल: हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत पर हंगामा

चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जंगल में चारा लेने गए चचेरे भाई-बहन के शव देर रात एक गड्ढे से बरामद हुए हैं। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने जबरन सब लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विरोध कर रहे परिजनों रात २रू०० बजे तक थाने के बाहर हंगामा करते हुए धरना दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।
थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसियारा में देर रात चचेरे भाई-बहन के शव मिलने से जमकर हंगामा हुआ। मृतकों के रिश्ते के चाचा सुमित के अनुसार गांव कटियारा की १७ वर्षीय स्वाति पुत्री स्वर्गीय तुलसीदास बुधवार शाम घास लेने के लिए खेत पर गई थी। स्वाति अपने साथ ११ वर्षीय चचेरे भाई प्रियांशु उर्फ गुड्डू को भी ले गई थी। काफी समय के बाद स्वाति और उसका भाई प्रियांशु नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता हुई।
काफी तलाश के बात देर रात करीब ११ बजे दोनों के शव गांव के समीप स्थित पथेर गड्ढे में भरे पानी में उतराते मिले। भाई बहन के शव मिलने से गांव में हंगामा मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। आशंका जताई कि दोनों की हत्या कर शव पानी में फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्वाति के मुंह से और प्रियांशु के कान से खून बह रहा था। चरथावल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीडित परिजनो से मिले अधिकारी 

चरथावल। बीते दिन थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कसियारा मंे पानी मे डूबने से चेचेरे भाई-बहन की हादसे के तहत हुई मौत से परिजनो एवं ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। चचेरे भाई बहन की मौत की सूचना पर पीडित परिवार के बीच पहंुचे नायब तहसीलदार राजकुमार एवं कानूनगो प्रवीण गुप्ता ने पीडित परिजनो से बातचीत की। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =