Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जलाभिषेक को शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड-हर ओर गूंजे हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। देर रात से शुरू हुआ जलाभिषेक का दौर दोपहर तक जारी रहा। शहर के बीच संचालित कांवड़ का रेला महाशिवरात्रि पर समाप्त हो गया तो दूसरी ओर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्तों का तांता लगा रहा। शिव चौक समेत शहर के प्रमुख शिवालयों में रात से भगवान आशुतोष का जलाभिषेक शुरू हुआ और देर शाम तक जारी रहा।
हर-हर महादेव के बीच मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजते रहे। मंदिरों में आस्था की लहर उमड़ रही थी। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि की कामना की। हरिद्वार से कांवड़ उठाने का शुरू हुआ सिलसिला महाशिवरात्रि के मौके पर संपन्न हुआ। कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शहर के बीच से गुजरते रहे और महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंच कर भोले शिवशंकर का जलाभिषेक कर अपनी मन्नत पूरी की। महाशिवरात्रि के मौके पर शिव चौक पर जलाभिषेक को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पीछे से आने वाले कांवड़िए जो अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाए थे
उन्होंने भी शिव चौक पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। इसके अलावा शहर के श्रद्धालुओं का शिव चौक पर जल चढ़ाने के लिए तांता लगा रहा। सुबह से ही शिव चौक पर जल चढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया था। शिवालयों में भगवान शिव शंकर के भजन गूंज रहे थे। उत्साह व अगाध श्रद्धा के साथ शिव भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे रहे।
शिव भक्त बेल पत्ता, दूध, फूल, काले तिल व अन्य पूजन सामग्री के साथ शिवालय पहुंचे और जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव चौक पर जलाभिषेक को सबसे लंबी कतार लगी थी। शिव चौक से लेकर काफी दूर तक शिवभक्त अपनी बारी का लाइन में लगकर इंतजार कर रहे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच शिवालयों में भगवान शिव शंकर को जल चढ़ाया गया। देर शाम तक श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान शिव की आराधना करते रहे। भक्त भोले की आराधना व जलाभिषेक में लीन दिखाई दिए। शिव चौक के अलावा गांधी कालोनी अनंतेश्वर महादेव मंदिर, बोहरो का मंदिर, बालाजी धाम, गणेश धाम, गऊशाला रोड पंचायती मंदिर, श्रीबालाजी दरबार समेत शहर के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। 

शिवचौक पर भी रही भारी भीड

मुजफ्फरनगर। आला अधिकारियों के निर्देश पर कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच शिवभक्तो ने जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के पर्व के कारण आज सुबह से ही नगर की हृदय स्थली शिवचौक पर जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों की लम्बी कतारें लगी रही। हजारो की संख्या मे पहंुचे श्रृद्धालुओं ने कतारबद्ध हो जलाभिषेक किया। शिव चौक पर पहंुचे श्रृद्धालुओं ने शान्तिपूर्वक कतार मे खडे होकर अपने नम्बर का इन्तजार किया।
शिवरात्रि पर्व के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व मे ही जलाभिषेक सम्बन्धी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया गया। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन ने शिव चौक पहंुच कर व्यवस्थाआंे का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद अधिनस्थो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्वत गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्टेªट विकास कश्यप, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 6 =