वैश्विक

डिजीटल मीडिया को भी केंद्र सरकार देगी मंजूरी, पत्रकारों को भी मिलेंगी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक की तरह सभी सुविधा

नई दिल्ली, । केन्द्र सरकार प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया की ही तरह डिजीटल मीडिया को मान्यता व इश्तेहार संबंधी सुविधाएं देने पर विचार कर रही है।

केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि निकट भविष्य में वह परपरांगत मीडिया की तरह डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को पत्र सूचना कार्यालय की ओर से मान्यता और उससे जुड़ी हुई स्वास्थ्य व रेल संबंधी सुविधाएं देने पर विचार करेगी।

साथ ही यह समाचार व समसायिक विषय प्रसारित करने वाले डिजिटल मीडिया संस्थान सरकारी इश्तेहार पाने के भी पात्र होंगे।

इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि डिजीटल मीडिया के स्व-नियमन के लिए एक संस्था भी बनाई जा सकती है, जो इनके हितो पर विचार करें और सरकार से समन्वय बनाए रखे।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने पिछले साल आधिकारिक रूट से डिजिटल मीडिया में 26 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेशी की अनुमति दी थी। आज की विज्ञप्ति उसी क्रम का हिस्सा है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − two =