उत्तर प्रदेश

बाराबंकी सामूहिक दुष्कर्म: सनसनीखेज खुलासा, मुख्य आरोपी को दबोचा

बाराबंकी में सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद की गई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चारो ओर आक्रोश और गांव में दहशत का माहौल दिखाई पड़ रहा है। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार कराया था।

शुक्रवार दोपहर एसपी ने सनसनी खेज वारदात का खुलासा कर मृत किशोरी के पड़ोसी जो रिश्ते में चाचा भी लगता है, को गिरफ्तार कर घटना का मुख्य आरोपी बताया है। उसकी निशानदेही पर अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है।

उधर गांव में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए सपा,कांग्रेस, आप व भीम आर्मी के नेताओं ने पहुंचकर न्याय के लिए सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
शुक्रवार की दोपहर प्रभारी पुलिस अधीक्षक आरएस गौतम ने बताया कि किशोरी के दुष्कर्म व हत्या का आरोपी दिनेश गौतम पुत्र शत्रोहन गौतम (19) को गिरफ्तार किया गया है। उसने घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया है। अन्य जानकारियां भी दी हैं। जिनका सत्यापन कराया जा रहा है।

मृत किशोरी के परिजनों को सांत्वना देने के लिए शुक्रवार को दोपहर से नेताओं का आना शुरू हो गया सपा के एमएलसी राजेश यादव परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार को आड़े हाथों लिया। इसके अलावा कांग्रेस,आप, भीम आर्मी के संगठन के लोग भी पहुंचे।

अंतिम संस्कार से लेकर पुलिस की अन्य कार्यप्रणाली पर मृत किशोरी के पिता ने आज पलटी मारते हुए कहा कि अंतिम संस्कार पुलिस ने जबरदस्ती करा दिया। पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उधर उसके परिजनों से जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस अफसर भी अलग-अलग मिलते रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 7 =