उत्तर प्रदेश

देवरिया: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलटी, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खुखुंदू क्षेत्र के करुआना मगहरा मार्ग के दोहनी मठिया गांव के पास नहर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

खुखुंदू थाना के दोहनी मठिया गांव के पूरब नहर के पास बने पुल पर जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली पहुंची, अचानक से ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। पानी में कई लोग दब गए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

दोनों मृतक दोहनी मठिया गांव के रहने वाले थे। इनकी पहचान धनेश राजभर (28) और  पप्पू राजभर (30) के रुप में हुई है। दोनों मजदूरी का काम करते थे।  बताया जा रहा है कि दोनों बालू सीमेंट पहुंचाकर वापस आ रहे थे।

घटना की जानकारी परिजनों का दे दी गई, उनका रो-रो कर बुरा हाल है, अभी शव पानी को पानी से बाहर नहीं निकाला गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य में लग गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − ten =