Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: चलाया चैकिंग अभियान

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।/बुढाना। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा जहां एक तरफ लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सड़कों पर रहकर उन्हें यातायात के नियमों की जानकारी दे रहे हैं तो वही राजस्व शुल्क को भी बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं।
यातायात सुरक्षा पखवाड़ा व यातायात के नियमों के प्रति   चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान आज एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा व पीटीओ इरशाद अली ने बुढ़ाना बायवाला बाईपास व मंसूरपुर एवं मुजफ्फरनगर बाईपास पर जबरदस्त तरीके से नाकेबंदी कर ट्रकों व वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया ओर दो दर्जन वाहनो के ट्रक की फिटनेस व ओवरलोड कर चलने वाले तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के चालान काटे गए साथ ही गाड़ियों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर चलने वालों व एच एस आर बी की प्लेट ना लगाने वालों व अवैध रूप से सड़कों पर वाहन खड़े करने वालो व रिफ्लेक्टिव टेप तथा गलत दिशा से चलने वाले वाहनों के चालान काटे गए
साथ ही हैडलाईट के कोनो पर ब्लैक टेप ना लगाने वालों की भी चालान किये गये। एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि अपने वाहनो की  फिटनेस करा लें और गाड़ियों के कागज पूरे कराए क्योंकि बिना फिटनेस या ओवरलोड करते हुए पकड़े गये तो वाहन को सीज कर जुर्माने की कार्यवाई की जाएगी।
आपको बता दे इससे पहले भी एआरटीओ सुशील कुमार मिश्रा कई दर्जन से अधिक वाहनों के चालान कर चुके हैं और कई वाहनों को सीज भी और अपने इस अभियान को बड़ी शिद्दत के साथ चला रहे और सबको यातायात के नियमों के साथ चलने की अपील भी कर रहें हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =